बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब कौन सा सितारा धूमिल हो जाए, कहा नहीं जा सकता । एक वक्त पर जिसे लोग सिर-आंखों पर बैठाते हैं, बाद में उसकी सुध तक नहीं ली जाती है । कई ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने गुमनामी में अपनी जिंदगी बिता दी और कुछ आज भी गुमनामी के अंधेरे में ही जी रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
anu aggarwal
- फोटो : self
ऐसी ही एक हीरोइन हैं अनु अग्रवाल। ये अनु वही हैं जो महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन आज ये हीरोइन बेहद खराब जिंदगी बिता रही है।
विज्ञापन
3 of 7
Anu Aggarwal
आज ये हीरोइन स्टारडम से काफी दूर बिहार के मुंगेर इलाके में अपनी जिंदगी व्यतीत कर रही है और इंडस्ट्री से कोई भी उनकी खोज-खबर लेने वाला नहीं है। पहली फिल्म की सफलता के बाद भी अनु अग्रवाल ने तकरीबन 9 सालों तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
4 of 7
अनु अग्रवाल
1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं।
विज्ञापन
5 of 7
अनु अग्रवाल
अनु की याद्दाश्त पर भी इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला। जब धीरे-धीरे अनु इस हादसे से निकलीं तो उन्होंने हालात से लड़ने की ठानी और सोचा कि वो दुनिया को अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में बताएंगी। सबको अपनी कहानी से रूबरू कराने के लिए अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा लिखी।
विज्ञापन
6 of 7
anu aggarwal
अनु की किताब के विमोचन के मौके पर महेश भट्ट ने अनु की तारीफ करते हुए कहा था कि ये लड़की मौत के मुंह से बाहर निकली है। लेकिन मेरे लिए चौंकाने की बात ये है कि किस तरह इतने मुश्किल वक्त के बाद इसने अपनी जिंदगी को एक अच्छा मोड़ दिया। अनु अग्रवाल ने शादी भी नहीं की और अकेले ही बिहार के मुंगेर में अपनी जिंदगी बिता रही हैं। आज अनु अग्रवाल बिहार में लोगों को योगा सिखाती हैं।
विशेष फिल्म्स की एनीवर्सरी के दौरान अनु अग्रवाल के साथ श्रद्दा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दीपक तिजोरी
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
इसके अलावा वो भारोत्तक (पावर लिफ्टर) भी रही हैं और कई भारोत्तलन प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया है। साल 2015 में उन्होंने अपनी एक ऑटोबायोग्राफी भी लिखी जिसमें उन्होंने अपने करियर, एक्सीडेंट और मौत से लड़ाई के बारे में खुलासा किया।