फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल पहले 'ब्रह्मांड सुंदरी' के फाइनल तक पहुंची थीं ये एक्ट्रेस, आज हो गई है ऐसी हालत

Tue, 24 Jul 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tanushree dutta
13 साल पहले अपनी पहली  फिल्म से जबरदस्त बोल्ड सीन देकर सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता तो आपको जरूर याद होंगी। इस एक्ट्रेस ने पहली फिल्म में ऐसे बोल्ड सीन दिए थे जिसे करने से ज्यादातर हीरोइनें हिचकती है लेकिन तनुश्री ने यह कदम उठाया था। तनुश्री बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं और अब 2 साल बाद भारत लौटी। तनुश्री की एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप उन्हें बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
tanushree dutta
पहली फिल्म में तनुश्री बेहद सेक्सी और खूबसूरत दिखी थीं। वहीं अब एयरपोर्ट में दिखीं तनुश्री की इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे आखिर इन्हें क्या हो गया है। तनुश्री पहले से काफी बदल गई हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। एयरपोर्ट में तनुश्री ने नीले रंग की शर्ट के साथ काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 4
tanushree dutta
तनुश्री की इस तस्वीर को अगर आप 'आशिक बनाया आपने' वाले लुक से तुलना करेंगे तो जरूर हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में तनुश्री काफी मोटी दिखाई दे रही थीं यहां तक कि उनके चेहरे पर भी काफी फैट नजर आ रहा था।  एयरपोर्ट में पर तनुश्री का यह लुक उनके फैंस के लिए हैरान करने वाला जरूर था। ज्यादातर लोग इस एक्ट्रेस को देखकर पहचान नहीं पाए तो वहीं कुछ को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि तनुश्री ने कैमरा देखते ही फैंस को वेव जरूर किया।
विज्ञापन

4 of 4
tanushree dutta
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में 'मिस इंडिया यूनिवर्स' कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि वह इस प्रतियोगिता को जीत नहीं पाई थीं लेकिन टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं। तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में दिखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें