फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 स्टारकिड्स को नहीं रखना चाहिए था बॉलीवुड में कदम, फ्लॉप होते ही हुए लाइमलाइट से दूर

Thu, 23 May 2019 11:25 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Flop Bollywood Stars - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे आर्या बब्बर का जन्मदिन 24 मई को होता है। बॉलीवुड में हर स्टार एक दूसरे से आगे बढ़ना चाहता है। हर स्टार चाहता है कि उसके फैंस उसे खूब प्यार दे और साथ ही उसके काम की तारीफ करे। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनकी एक्टिंग को दर्शक बिल्कुल भी पसंद नहीं करते, लेकिन फिर भी ये स्टार्स बॉलीवुड छोड़ने के लिए भी तैयार नहीं हैं। आर्या बब्बर भी उन्हीं एक्टर में से एक हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 10 स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आना ही नहीं चाहिए था।
विज्ञापन

2 of 11
aarya babbar - फोटो : file photo
एक्टर राज बब्बर के बेटे आर्या बब्बर को पहली बार साल 2002 में आई फिल्म 'अबके बरस' में देखा गया था। लेकिन उनके पूरे फिल्मी करियर में उनके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं गिरी। कुछ फिल्मों में लीड स्टार प्ले करने के बाद उन्हें साइड रोल मिलने लगे थे।
 
विज्ञापन

3 of 11
uday chopra - फोटो : file photo
इस लिस्ट में सबसे दूसरा नाम आता है एक्टर उदय चोपड़ा का। सुपरहिट फिल्मों के बादशाह रह चुके डायरेक्टर यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उदय के करियर की ये पहली और आखिरी हिट फिल्म थी। 
 

4 of 11
हेमा मालिनी - फोटो : File Pic
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन अपने बॉलीवुड करियर में ईशा ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी। 
विज्ञापन

5 of 11
jackky_bhagnani - फोटो : file photo
फिल्म प्रोड्यूसर वासु भागनानी के बेटे जैकी भागनानी भी फिल्मों में बेवजह अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से जैकी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 11
adhyan - फोटो : file photo
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा कंगना रनौत के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे थे। साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अध्ययन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Riya Sen - फोटो : instagram
एक्ट्रेस रिया सेन भी बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में नजर आई हैं। रिया को अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'कयामत' में देखा गया था। रिया को विरासत में एक्टिंग करियर मिला था लेकिन उसके बावजूद वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में असफल साबित हुईं। बता दें कि रिया की मां मून मून सेन और बहन रायमा सेन अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस थी। 

8 of 11
हरमन बावेजा - फोटो : file photo
साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हरमन बवेजा बॉलीवुड में कब आए और कब चल गए किसी को पता ही नहीं चला। हर्मन भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे लेकिन उनका रिश्ता भी उनके करियर की तरह जल्द ही खत्म हो गया। हर्मनने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ 5 फिल्मों में ही काम किया और पांचों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं थी। 

9 of 11
अमीषा पटेल - फोटो : file photo
'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अमीषा को लोगों ने हिट एक्ट्रेस माना था। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर जमीन पर आ गिरा। आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। अगर वह एक्टिंग की जगह अपने अकेडमी प्रोफेशन को चुनतीं तो शायद बेहतर होता। 

10 of 11
suhail khan - फोटो : file photo
अब इस लिस्ट में बात आती है 'दबंग खान' सलमान खान के छोटे भाई सुहैल खान की। सुहैल ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अपने अच्छे खासे लंबे करियर में शायद ही कोई हिट फिल्म होगी। 
 
विज्ञापन

11 of 11
tushar kapoor - फोटो : file photo
अब लिस्ट में आखिरी नाम आता है एक्टर तुषार कपूर का। साल 2001 में सुपरहिट फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तुषार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में साइड रोल ही किए हैं। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि 'गोलमाल' सीरिज में उनकी गूंगे वाली एक्टिंग को काफी सराहा गया था। बाकि की फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोगों ने नापसंद ही किया है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें