फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं आरती छाबड़िया, तस्वीरों में देखें पहले से इतना बदल गया लुक

Sat, 21 Nov 2020 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरती छाबड़िया - फोटो : instagram/aartichabria
बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर आमतौर पर अभिनेताओं की तुलना में छोटा होता है। वहीं कई ऐसी हीरोइन भी हैं जिन्होंने हिट फिल्में दीं इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री आरती छाबड़िया की। 21 नवंबर को आरती छाबड़िया अपना जन्मदिन मनाती हैं। चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
आरती छाबड़िया - फोटो : instagram/aartichabria
आरती छाबड़िया ने महज तीन साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम किया है। आरती ने मैगी नूडल्स, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट, क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश, अमूल फ्रॉस्टिक आइसक्रीम और क्रैक क्रीम सहित कई ब्रांड्स के विज्ञापन किए।
विज्ञापन

3 of 6
आरती छाबड़िया - फोटो : instagram/aartichabria
आरती ने म्यूजिक एलबम 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और अदनान सामी के गाने में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। आरती ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

4 of 6
आरती छाबड़िया - फोटो : instagram/aartichabria
आरती की मुख्य फिल्मों में 'लज्जा', 'आवारा पागल दिवाना', 'राजा भैया', 'पार्टनर', 'हे बेबी' और 'मिलेंगे-मिलेंगे' सहित अन्य फिल्में हैं। आरती ने हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्हें इन फिल्मों से कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

5 of 6
आरती छाबड़िया - फोटो : instagram/aartichabria
आखिरी बार आरती 2010 में आई फिल्म 'दस तोला' में नजर आई थीं। उन्होंने टीवी शोज में भी हिस्सा लिया। 2011 में आरती रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वे झलक दिखला जा और डर सबको लगता है शोज में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरती छाबड़िया और विशारद - फोटो : instagram/aartichabria
आरती ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे टैक्स कंसल्टेंट विशारद से शादी की। शादी की सभी रस्में गुपचुप तरीके से हुईं। दोनों की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई थीं। आरती ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें