फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के लिए पसंदीदा जगह बना मालदीव, समंदर किनारे इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Sat, 21 Nov 2020 07:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारों के लिए इन दिनों मालदीव पसंदीदा जगह बना हुआ है। तभी पिछले कुछ महीने में बॉलीवुड के कई सितारे यहां छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं। कलाकारों के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलती हैं। लॉकडाउन लगने के बाद सभी सितारे घर पर ही रहे, जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई सितारे लंबे समय बाद छुट्टियां मनाने निकले। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों की तस्वीरें दिखाते हैं जो बीते कुछ समय में मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
दिशा पाटनी मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वे लगातार अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं। तस्वीरों में दिशा का दिलकश अंदाज देखने को मिला जहां वे बिकिनी पहने समंदर किनारे नजर आई हैं।

विज्ञापन

3 of 7
टाइगर श्रॉफ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी साथ में मालदीव रवाना हुए हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें हैं। तस्वीर में टाइगर श्रॉफ ने पीले रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ है।

4 of 7
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी पन्नू बीते अक्तूबर महीने मालदीव गई थीं। उनके साथ उनकी बहनें भी थीं। तापसी ने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए भी थे। मैथियास डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर तापसी और उनकी बहन शगुन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : Instagram
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। तारा ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपने खास दिन का जश्न मनाया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह लाल रंग की बिकिनी में नजर आईं।  
विज्ञापन

6 of 7
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar
फरहान अख्तर और मशहूर मॉडल शिबानी दांडेकर अक्सर एक साथ छुट्टियां बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं। एक बार फिर से ये दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान फरहान की बेटी अकीरा भी उनके साथ हैं। दोनों ने मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी। काजल हनीमून के लिए मालदीव पहुंची हैं। उनकी अंडरवाटर कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जहां वे एंजॉय करती दिखीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें