पीएम मोदी ने लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। साथ कहा था कि शाम पांच बजे घर के बाहर आकर ताली और थाली बजाकर डॉक्टरों और पुलिसवालों को शुक्रिया कहें। लोगों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और घर की बालकनी से बाहर निकलकर थाली, घंटी, शंख और ताली बजाते दिखे। बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। कई सितारों के बच्चे तो अपने घर की छतों पर थाली बजाते नजर आए।