anjjan srivastav
- फोटो : social media
ऐसा था अमिताभ के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'बेमिसाल','मैं आजाद हूं', 'अग्निपथ', 'शहंशाह' और 'खुदा गवाह' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अंजन श्रीवास्तव ने उनके साथ पहली बार काम करने का अपना एक्सपीरियंस साझा किया। अंजन ने बताया कि अचानक टीनू आनंद में मुझे शहंशाह में एक रोल करने के लिए बुलाया और बच्चन साहब के साथ सीन दे दिया। इस फिल्म में मैंने करप्ट पॉलिटिशियन का किरदार निभाया था, जिसके एक सीन में उनका कॉलर पकड़ना था। जब मैंने कॉलर पकड़ा तो उनके छाती के बाल मेरे हाथ में आ गए थे, जिसके बाद मैंने उन्हें कईं बार सॉरी बोला। बच्चन साहब ने कहा कोई बात नहीं, आप सीन खत्म करो। उनकी आवाज सुनकर समझ में आया कि आखिर क्यों लोग अमिताभ बच्चन से घबराते हैं।