फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: आनंद एल राय करने जा रहे हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण, 'नई नवेली' में नजर आएंगे ये अभिनेत्री

Fri, 22 Nov 2024 08:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉरर-कॉमेडी फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता देखते हुए आनंद एल राय 'नई नवेली' का निर्माण करने जा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में बॉलीवुड की इस अभिनेत्री के जुड़ने की खबरें हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आनंद एल राय-कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने हाल ही में 'दो पत्ती' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। इस मूवी को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। अब अभिनेत्री अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो कृति ने आनंद एल राय के जरिए निर्मित एक हॉरर कॉमेडी फिल्म साइन की है।
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

'नई नवेली' में नजर आएंगी कृति सेनन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्थायी रूप से 'नई नवेली' शीर्षक वाली यह फिल्म राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत बनाई जाएगी। यह फिल्म 'तेरे इश्क में' पर काम करने के बाद कृति सेनन और आनंद एल राय के बीच एक और सहयोग का प्रतीक है।
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

कब शुरू होगा प्रोडक्शन? 

'तेरे इश्क में' का एक बड़ा हिस्सा पूरा होने के बाद 'नई नवेली' का प्रोडक्शन 2025 के मध्य में शुरू होगा। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री के उत्साह का खुलासा करते हुए कहा, 'कृति सेनन आनंद एल राय के साथ कई सहयोगों पर चर्चा कर रही हैं और वह उनके काम की बड़ी प्रशंसक रही हैं।' 

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

हॉरर-कॉमेडी फिल्म की बढ़ती मांग 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'हॉरर कॉमेडी इस सीजन का स्वाद है और नई नवेली को लोकप्रिय शैली में एक नया रूप लाने की उम्मीद है।' हालांकि, फिल्म में कृति सेनन के किरदार के बारे में विवरण अभी भी गुप्त हैं। 'नई नवेली' के निर्देशक का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह ज्ञात है कि यह अवधारणा राय के कार्यालय में विकसित की गई है।
 

फिल्म महोत्सव: सिनेमा विषय पर चर्चा के दौरान दिग्गजों ने कहा, कास्टिंग काउच से निपटने के लिए सीखें 'नो' कहना

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम @aanandlrai

आनंद एल राय का वर्कफ्रंट 

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' बनाने के अलावा, आनंद एल राय बहुचर्चित 'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन करने की भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में कंगना रणौत और आर माधवन मुख्य भूमिका में होंगे और यह अगले साल के अंत में रिलीज होगी। आने वाले महीनों में इन फिल्मों पर और अधिक और बड़ी जानकारी आने की उम्मीद है। 
 

Bigg Boss 18: ईशा के लिए बोले अविनाश मिश्रा, उनके साथ दोस्ती में अभी और प्रयास की जरूरत, विवियन ने दी ये सलाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें