बॉलीवुड के कई सितारे मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात कर चुके हैं। इनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, इलियाना डिक्रूज और ऋतिक रोशन जैसे नाम शामिल हैं। इन सितारों ने यह संदेश दिया कि मानसिक समस्याएं किसी के जीवन का हिस्सा हो सकती हैं और इन पर बात करना चाहिए, ताकि लोगों में जागरूकता और स्वीकृति बढ़ सके।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा काफी कम की जाती है। जब लोग मानसिक समस्याओं का सामना करते हैं, तो वे उन्हें अक्सर नजरअंदाज करते हैं, क्योंकि इस तरह की चीजों को आमतौर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। यह स्थिति तब और भी जटिल हो जाती है, जब लोग अपनी मानसिक परेशानियों को स्वीकार नहीं करते और उन पर खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि, समाज में जागरूकता फैलाने में बॉलीवुड के कई प्रमुख सितारों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया था कि वह अपनी बेटी आयरा के साथ संयुक्त रूप से थेरेपी ले रहे हैं, जिससे उन्हें काफी फायदा भी मिला है। आमिर के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर चुके हैं और उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से साझा भी किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, जल्द ही किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। लोग अक्सर यह मानते हैं कि शाहरुख की जिंदगी परफेक्ट है और उनके पास शानदार करियर, आलीशान घर, और अनगिनत पुरस्कार जैसी चीजें हैं, लेकिन शाहरुख भी मानसिक रूप से परेशानियों का सामना कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि कंधे की सर्जरी के बाद वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और यह समय उनके लिए बेहद कठिन था।
विज्ञापन
3 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की है। उन्होंने एक बार साझा किया था कि एक समय वह खुद डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। अनुष्का का मानना है कि मानसिक समस्याओं पर बात करने में किसी को शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। अभिनेत्री के मुताबिक यह कोई अजीब या असामान्य समस्या नहीं है, और इसे लेकर समाज में भय को समाप्त करना जरूरी है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने खुद सार्वजनिक रूप से अपनी मानसिक बीमारियों के बारे में बात की थी और बताया कि एक समय वह गहरे डिप्रेशन में थीं, जिससे उन्हें कई तरह के गतल विचार भी आने लगे थे। दीपिका ने अपनी फिल्मों जैसे 'गहराइयां' और 'तमाशा' के जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी किया है।
विज्ञापन
5 of 7
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने भी खुलासा किया कि वह डिप्रेशन और चिंता से जूझ चुके हैं। उन्होंने साझा किया था कि ड्रग्स की लत से छुटकारा पाने के दौरान वह मानसिक तनाव और गलत तरह के विचारों से घिरे हुए थे। संजय ने यह साझा किया था कि इस कठिन समय में उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आत्म-स्वीकृति और मदद लेने का महत्व समझा।
विज्ञापन
6 of 7
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने भी अपने मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों पर विस्तार से बात की है। वह बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर, चिंता और डिप्रेशन के बारे में खुलकर चर्चा कर चुकी हैं। इलियाना का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर बातचीत करना और मदद लेना बेहद जरूरी है। वह यह भी कहती हैं कि रोना या तनाव महसूस करना स्वाभाविक है और हमें इससे घबराना नहीं चाहिए।
अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि मानसिक बीमारियों को कलंकित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये गंभीर समस्याएं हैं, जिनका समाधान जरूरी है। ऋतिक ने साझा किया था कि वह भी जीवन के कुछ उतार-चढ़ाव और मानसिक उलझनों से गुजर चुके हैं और हमें ऐसे समय में अपनी मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत होती है। Meenakshi Chaudhary: अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं मीनाक्षी, इन आगामी दो फिल्मों से हैं उम्मीदें