फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aanand L. Rai Birthday: आनंद एल राय ने शुरुआत में असफलता का स्वाद चख उठाया बड़ा कदम, फिर ऐसे बदली अपनी किस्मत

Wed, 28 Jun 2023 09:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आनंद एल राय का शुरुआती करियर फ्लॉप रहा, जिसके बाद डायरेक्टर ने बड़ा कदम उठाया था। हालांकि, उन्होंने वर्ष 2011 में ऐसी वापसी की कि हर कोई देखता रह गया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आनंद एल रॉय - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर आनंद एल राय ने इंडस्ट्री को 'रांझणा' और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, आनंद को यह सफलता काफी उतार-चढ़ाव के बाद मिली है। 28 जून 1971 को दिल्ली में जन्मे आनंद आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आनंद के खास दिन पर उनकी पर्सनल जिंदगी, करियर और उनके पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में जान लेते हैं। साथ ही यह भी जान लेते हैं कि आनंद एल राय अपनी पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कहां गायब हो गए थे, और फिर कैसे उनकी जिंदगी पटरी पर वापस लौटी और लौटी तो हर कोई देखता रह गया-
विज्ञापन

2 of 5
आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय का बचपन दिल्ली में ही बीता। हालांकि, उनके पिता भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान देहरादून आए थे। बाद में आनंद एल राय के पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए और यहीं रहकर अपने परिवार और जिंदगी को आगे बढ़ाया। वहीं, आनंद ने शुरुआती शिक्षा दिल्ली से हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई मुबंई से पूरी की। आनंद एल राय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आनंद ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ली। हालांकि, इसे छोड़कर उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय ने इंजीनियर की नौकरी छोड़कर अपने भाई के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया। आनंद के भाई रवि उस वक्त टीवी शोज डायरेक्ट किया करते थे। ऐसे में आनंद ने अपने भाई के साथ बतौर असिस्टेंट काम करना शुरू किया। काम सीखने के बाद आनंद ने खुद भी शोज डायरेक्ट किए और फिर ऊंची उड़ान के लिए फिल्मों को डायरेक्ट करने का फैसला किया। आनंद की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म 'स्ट्रेंजर्स' थी, जो वर्ष 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें जिम्मी शेरगिल लीड रोल में थे। 

4 of 5
आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म 'स्ट्रेंजर्स' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद आनंद एल राय ने 'थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक' नाम से एक फिल्म बनाई, और यह भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इस मूवी में अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे लीड रोल में थे। बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने वाले आनंद के साथ कोई भी निर्माता काम करने को तैयार नहीं था। लगातार असफलता का स्वाद चखने के बाद आनंद ने तीन वर्ष का ब्रेक ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आनंद ने हार नहीं मानी और वर्ष 2011 में ग्रैंड वापसी कर हर किसी को अपने डायरेक्शन का दीवाना बना दिया। वर्ष 2011 में रिलीज होने वाली आनंद की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' थी, जिसमें कंगना रणौत और आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट रही इसके बाद आनंद ने इसका सीक्वल बनाया और वह भी पर्दे पर आते ही छा गई। सफलता हासिल करने के बाद आनंद एल राय ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'कलर येलो प्रोडक्शन्स' की शुरुआत की। इसी के बैनर तले फिल्म 'रांझणा' बनाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें