फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन सहित ये 6 सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे लोकसभा चुनाव, 2 को करारी हार

Tue, 16 Jul 2019 06:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Hema, Ravi, Sunny - फोटो : file photo
एक्टर से नेता बने रवि किशन (Ravi Kishan) 17 जुलाई को 50वां जन्मदिन मनाएंगे। रवि किशन ने ना केवल भोजपुरी सिनेमा बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी खूब नाम कमाया। यहां तक कि रवि किशन को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। फिल्मों के अलावा रवि किशन रियलिटी शो करने से भी पीछे नहीं हटे। 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस सीजन 1' में भी हाथ आजमाया। यहां तक कि 'बिग बॉस' में अपने डायलॉग से सभी को इंप्रेस कर दिया। रवि किशन के अलावा इस साल कई सेलिब्रिटी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हाथ आजमाया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा के सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी थे। रवि किशन ने इस सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

3 of 7
कार्यक्रम में संबोधित करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीती हैं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। धर्मेंद्र ने लिखा था- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'

4 of 7
सनी देओल - फोटो : Social Media
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की।  
विज्ञापन

5 of 7
निरहुआ - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते।
विज्ञापन

6 of 7
manoj tiwari - फोटो : file photo
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा भाजपा के टिकट से रामपुर से चुनाव मैदान में थीं। जया प्रदा का मुकाबला आजम खान से था। जया प्रदा इस सीट से हारी थीं जबकि आजम खान ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें