फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

Tue, 17 Jan 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में पहलवान गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम को हाल ही में ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया और खूब विवाद भी हुआ जिसके चलते जायरा काफी परेशान हैं। लेकिन अब उनके बचाव में आमिर खान आ गए हैं।
विज्ञापन

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

2 of 6
- फोटो : Twitter
आमिर, जिन्होंने फिल्म में जायरा के पिता का किरदार निभाया, उन्होंने  लोगों से अपील की है कि जायरा को फिलहाल अकेला छोड़ दिया जाए और इस बात का ख्याल रखा जाए कि वो सिर्फ 16 साल की एक लड़की है जो जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

3 of 6
आमिर ने ट्विटर पर एक पोस्ट की जिसमें लिखा है, 'मैं समझ सकता हूं कि किस मनःस्थिति में ज़ायरा को इस तरह का बयान देने की जरुरत क्यों पड़ी। ज़ायरा , हम सब तुम्हारे साथ हैं। सबसे खूबसूरत बात ये है कि तुम काफी ब्राइट , यंग , टैलेंटेड और साहसी हो और सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल भी। तुम मेरे लिए भी रोल मॉडल हो।'

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

4 of 6
इसका बाद आमिर ने उसमें उन लोगों के लिए एक नोट लिखा जो जायरा को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'प्लीज उस लड़की को अकेला छोड़ दीजिये। वो सिर्फ 16 साल की है और अपनी जिन्दगी को बेहतर तरीके से जीने की कोशिश कर रही है।'

देखिए आमिर का पोस्ट - 
  pic.twitter.com/Ynu3VvdRs0 — Aamir Khan (@aamir_khan) January 17, 2017
विज्ञापन

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

5 of 6
- फोटो : Twitter
बता दें कि जायरा मूल रूप से कश्मीर की हैं। दसवीं बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक लाने पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जायरा से मुलाकात की थी और तारीफ की थी जिसके बाद जायरा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट किए गए और ट्रोल किया गया। इसके बाद जायरा ने अपने फेसबुक पर एक माफीनामा लिखा था जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें कश्मीरी युवाओं का रोल मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायरा वसीम के समर्थन में उतरे आमिर, कहा, 'सभी के लिए रोल मॉडल है जायरा'

6 of 6
- फोटो : Twitter
आमिर के अलावा गीतकार और लेखक जावेद अख्तर, खुद गीता फोगाट भी जायरा के समर्थन में उतर आई हैं और जायरा से अपील की है कि वो डरें नहीं। जायरा आमिर के साथ एक और फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में नजर आएंगी जो 4 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें