फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : इंडस्ट्री से एकाएक गायब हुई थी ये हीरोइन, कुमार सानू से अफेयर के उड़े थे किस्से

Tue, 17 Jan 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था।
विज्ञापन

FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल

2 of 5
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
विज्ञापन

FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल

3 of 5
लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम गायक कुमार सानू के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन बात तब बढ़ गई जब कुमार सानू की बीवी ने तलाक लेने का फैसला किया और उसके लिए मीनाक्षी को जिम्मेदार माना गया। लेकिन इस पर मीनाक्षी ने चुप्पी ही साधे रखी जिससे उन अफवाहों को और बल मिला जिनमें कहा गया कि उनकी वजह से कुमार सानू का तलाक होने जा रहा है।

FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल

4 of 5
- फोटो : thebridalbox.com
हालांकि बाद में कुमार सानू की जिंदगी में सब ठीक हो गया और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इस पर बाद में कोई सफाई नहीं दी। इसके बाद अचानक ही मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और साल 1997 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल

5 of 5
- फोटो : Twitter
उनकी पिछली फिल्म 1996 में आई 'घातक' थी। शादी करने और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मीनाक्षी अब यूएस में रह रही हैं और वहां डांस सिखाती हैं और उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें तकरीबन 21 साल हो गए हैं और फिल्मों में वापस आने का उनका कोई मन नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें