Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Sonam Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कई सारे फिल्मीं सितारे महात्मा गांधी के संदेशों को दोहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे शामिल हैं। ये सभी बारी-बारी से आकर बापू के विचारों को पढ़ते हैं।