फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पीएम के साथ सेल्फी लेने लगे शाहरुख-आमिर तो मोदी जी का कुछ ऐसा था रिएक्शन

Sun, 20 Oct 2019 11:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Shah Rukh khan, PM Modi, Aamir Khan - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर शनिवार को कला और सिने हस्तियों के साथ मुलाकात की। इस कार्यक्रम का आयोजन पीएम आवास पर ही किया गया, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक शानदार नजारा तब देखने को मिला जब आमिर और शाहरुख पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
PM Modi With Stars - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आमिर और शाहरुख के अलावा दूसरे स्टार्स के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- 'हमारा फिल्म और मनोरंजन उद्योग विविध और जीवंत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका व्यापक प्रभाव  है। हमारी फिल्में, संगीत और नृत्य लोगों और समाज को जोड़ने का बहुत अच्छा तरीका है।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
Shah Rukh khan, PM Modi, Aamir Khan - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शाहरुख ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ पीएम मोदी और आमिर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में शाहरुख ने लिखा है- 'धन्यवाद नरेंद्र मोदी हमें होस्ट करने के लिए और चेंज विदिन के मंच से एक ओपन डिस्कशन के लिए जिसके सहारे इस पर भी चर्चा हुई कि कैसे आर्टिस्ट्स महात्मा गांधी के मेसेज को दुनिया में फैलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ सिनेमा का आयडिया भी बेहतरीन है।'
 

 

4 of 8
शाहरुख खान और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।'
 

 
विज्ञापन

5 of 8
PM Modi With Stars - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा- 'पहली बार ऐसा लगा कि हमारी इंडस्ट्री को हमसे ज्यादा कोई जानता है, हमारी पॉवर को कोई जानता है और हमें प्रेरित कर रहा है कि हम आगे बढ़कर देश, समाज, इंडस्ट्री और खुद के लिए कुछ कर सकते हैं।'
 

 
विज्ञापन

6 of 8
Pm Modi With Celebrities - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग बसु ने पीएम मोदी से मुलाकात को एक पॉजिटिव मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा- 'फिल्म निर्माता के तौर पर हम हमेशा सोचते हैं कि आखिर हमारा किसी भी फिल्म को बनाने का उद्देश्य क्या है. ये सवाल हमें परेशान करता रहता है। लेकिन आज हमें एक रास्ता, एक उद्देश्य मिल गया।'
 

 
विज्ञापन

7 of 8
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत भी पीएम मोदी की इस पहल की तारीफ करती नजर आईं। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को इस तरह से महत्व दिया हो।
 

 
विज्ञापन

8 of 8
पीएम मोदी और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा भी पहुंचे। कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपिल ने फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है-  'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद। '


एक साथ आमिर, शाहरुख और सलमान सहित इन स्टार्स ने दोहराए गांधीजी के विचार, पीएम मोदी ने की तारीफ

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें