फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर-सलमान समेत कई दिग्गजों की हीरोइन रह चुकीं है असिन, जानिए 6 रोचक बातें

Fri, 26 Oct 2018 01:34 PM IST
entertainment desk
विज्ञापन
1 of 5
Asin
क्वीन ऑफ कॉलीवुड कही जाने वाली अदाकारा असिन मॉडल होने के साथ-साथ एक समाज सेविका भी हैं। कुछ ऐसी बातें हैं, जो आप असिन के बारे में नहीं जानते होंगे। असीन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को केरल के कोच्चि में हुआ था। उनका पूरा नाम असिन थोत्तुम्कल है। जन्म के समय असिन को मैरी नाम दिया गया था, लेकिन बाद में उनके पिता ने उनका नाम बदलकर असिन रख दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
asin - फोटो : file photo
असिन के पिता का मानना है कि असीन का मलतब शुद्ध और बेदाग है। मेरी बेटी भी वैसी ही है। असिन को आठ भाषाओं में महारथ हांसिल है, इनमें मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी, फ्रेंच, अंग्रेजी, संस्कृत और इटेलियन शामिल हैं। असिन साउथ सिनेमा की दूसरी ऐसी अदाकारा हैं जो अपनी फिल्मों की डबिंग खुद करती हैं। एक्ट्रेस पद्मिनी भी अपनी फिल्मों की डबिंग खुद ही करती थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल
एक अदाकारा होने के साथ-साथ असिन भारतनाट्यम की निपुण डांसर हैं। बता दें असिन ने साल 2001 में मलयाम फिल्म 'नरेंद्रन माकन जयकांथन वका' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2003 में तेलुगु भाषा की कमर्शियल फिल्म 'अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्माई' की जिसके लिए साउथ सिनेमा ने उन्हें साल की बेस्ट तमिल एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा। 
 

4 of 5
asin - फोटो : file photo
साल 2008 में असिन बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाया। जिसमें वह बेहद कामयाब भी रहीं। साल 2008 में असिन ने गजनी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। और यह फिल्म इंडस्ट्री की पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म बनी। इस फिल्म में असिन ने आमिर खान के अपोजिट काम किया। इस फिल्म के लिए असिन को उस साल की बेस्ट डेब्यूट एक्ट्रेस (फिल्मफेयर) अवॉर्ड भी मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul and Asin

असिन बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने शांत स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। गजनी के बाद असिन ने सलमान खान के साथ रेडी और बाकी कलाकारों के साथ हाउसफुल 3, खिलाड़ी नंबर 786, बोल बच्चन जैसी फिल्में की। इतना ही नहीं इस बीच असिन एक बेहतरीन बिजनेस वुमेन की तरह भी उभरीं। साल 2015 में असिन ने बिजनेसमैन राहुल शर्मा से निजी रिश्ते को ऑफिशियल किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें