फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की बेटी इरा खान ने भाई दूज पर लिखा भावुक पोस्ट, साझा किया जुनैद का अनदेखा वीडियो

Mon, 16 Nov 2020 06:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान और जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आज देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस मौके पर खूब सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान के बेटी इरा खान ने अपने बड़े भाई जुनैद के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जुनैद एक वीडियो पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में शूट किया गया है। इसमें जुनैद अपने प्ले की रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में इरा ने लिखा, 'ओह, क्या कहना...बहुत कुछ है कहने के लिए...कैसे सही तरह से कहा जाए? हैप्पी भाऊबीज जुन्नू।'
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, इरा खान - फोटो : फाइल
इरा ने आगे लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं यह कभी व्यक्त करती या सोचती  कि तुम्हारा जैसा भाई होने के लिए मै कितनी आभारी हूं। ये बताने के लिए मैंने इस दिन का इस्तेमाल किया है। जुनैद एक बेहतरीन भाई है। मेरी शख्सियत के बहुत बड़े हिस्से उनकी वजह से हैं, जैसे आज वो हैं..सभी अच्छी चीजें। हमने बहुत साल अलग-अलग बिताए और कई अलग काम किए। जब मैं वापस आई तो उसने मुझे कहा कि फेजेह को बैकस्टेज में मदद के लिए कुछ लोग चाहिए। वह भी उस प्ले में काम कर रहा था। जुनैद को काम करते हुए देखना सम्मोहित होने जैसा है। 

4 of 5
इरा खान - फोटो : फाइल
इरा ने लिखा, 'जुनैद का काम देखकर मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा भाई होने के अलावा बाहर से भी कितना कुछ है। उसे क्रू से बात करते हुए देख  मुझे बहुत गर्व होता है। मैं उसे यह सब कभी नहीं कहूंगी। लेकिन यही उसके सोशल मीडिया पर ना होने का फायदा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान और जुनैद खान - फोटो : फाइल
बता दें कि जुनैद खान पिछले तीन सालों से थिएटर कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके फिल्म में काम करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अभी तक पता नहीं चला कि वह किस फिल्म में काम करने वाले हैं। 

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या, सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें