फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बाद अब भारत बंद पर कंगना ने कसा तंज, देशभक्तों को दी ये सलाह

Tue, 08 Dec 2020 01:20 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। किसान आंदोलन को लेकर सुर्खियों में आईं कंगना में भारत बंद को लेकर तंज भरा ट्वीट किया है। एक कविता की भाषा में कंगना ने भारत बंद को लेकर एक ट्वीट किया है, साथ ही आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव का वीडियो भी शेयर किया है। 

वासुदेव इस वीडियो में हर तरह के विरोध प्रदर्शन का विरोध करते नजर आ रहे हैं, जिसे रीट्वीट करते हुए कंगना ने कविता भरे अंदाज में एक ट्वीट किया है, जो सीधे तौर पर भारत बंद के फैसले पर कटाक्ष है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना ने भारत बंद को लेकर जो ट्वीट किया है, उसमें तंज साफ नजर आ रहा है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा - 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।'


विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर कई बार ट्वीट कर चुकी हैं और अपना विरोध जता चुकी हैं। किसान आंदोलन को लेकर कंगना का पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ से भी टकराव हो चुका है। जिसमें दिलजीत ने पंजाबी भाषा में ट्वीट कर कंगना की बोलती बंद कर दी थी।

दिलजीत के साथ उस समय मीका सिंह और गिप्पी गरेवाल भी खड़े हुए और कंगना की आलोचना भी की। वहीं कंगना ने आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की दादी बता दिया था, जिसके बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और कंगना से माफी की मांग की थी।

4 of 5
हिमांशी खुराना और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वहीं किसान आंदोलन को लेकर पंजाब की मशहूर गायिका और अभिनेत्री हिमांशी खुराना भी कंगना को घेर चुकी हैं। हिमांशी खुराना ने ट्वीट कर कंगना को खूब खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद कंगना ने हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया, जिसकी जानकारी हिमांशी खुराना ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किसान आंदोलन जब से शुरू हुआ, तभी से कंगना लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रही थीं और विपक्ष पर किसानों को भड़काने का आरोप लगा रही थीं। इससे पहले भी कई बार कंगना कई सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर अपनी बात रखती आई हैं, जिसे लेकर उनको कई बार घेरा भी गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें