फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस क्लास छोड़ आम लोगों की तरह ट्रैवल करते दिखे आमिर खान, वायरल हो गया वीडियो

Tue, 23 Apr 2019 09:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलेब्स जब भी कहीं जाते हैं, सारी सुविधाओं से लैस होकर ही ट्रैवल करते हैं। इन सबसे अलग मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ऐसा कुछ किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया। आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो आम लोगों की तरह ट्रैवल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan - फोटो : social media
दरअसल, इस वीडियो में आमिर फ्लाइट में बैठे हैं। जहां वो बिजनेस क्लास की बजाय इकॉनॉमी क्लास में सफर कर रहेे हैं। आमिर एक विंडो सीट पर दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो आमिर ने इस दौरान कैप लगा रखा है। उनके आस-पास बैठे लोग उन्हें देखकर काफी उत्सुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan - फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक, आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिमाचल के धर्मशाला में हैं। इसी दौरान उन्होंने शाम चार बजे की फ्लाइट ली है। एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित आमिर एक होटल में ठहरे हुए हैं।

4 of 5
aamir khan - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक लाल सिंह चड्ढा में आमिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म में एक बार फिर शरमन जोशी और आमिर की जोड़ी दिखेगी। इससे पहले दोनों 3 इडियट्स में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan - फोटो : Twitter
इससे पहले आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी। यशराज बैनर के तहत बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर बहुत सोच समझकर फिल्में साइन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें