फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी अमिताभ की एक्टिंग को बताया खराब तो कभी अपने डॉगी का नाम रखा शाहरुख, जानिए आमिर खान के विवाद

Tue, 18 Aug 2020 09:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान - फोटो : Social Media
फिल्म अभिनेता आमिर खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार विवाद की वजह उनका कोई बयान न होकर एक मुलाकात है जो उन्होंने तुर्की की प्रथम महिला एमिने एर्दोगन से की। पिछले कई दिनों से भारत और तुर्की के बीच मतभेद पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आमिर की ये मुलाकात लोगों को रास नहीं आ रही है। आमिर तुर्की में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने गए हैं। भले ही आमिर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हों लेकिन उनके विवादों की लिस्ट भी कुछ छोटी नहीं है। चलिए आज आपको उनसे जुड़े कुछ विवाद बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख पर दिया विवादित बयान
साल 2003 में आमिर खान उस वक्त विवादों में फंस गए जब उन्होंने अपने ब्लॉग पर ये लाइने लिखीं- “शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है और मैं उसे बिस्कुट खिला रहा हूं।” दरअसल शाहरुख, आमिर के एक पेट डॉग का नाम था। लेकिन इस बात पर इतना विवाद हुआ कि आमिर को सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी। इसके बाद ही शाहरुख और आमिर के बीच कोल्डवॉर बढ़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी के साथ आमिर खान - फोटो : Social Media
असहिष्णुता का मुद्दा
करीब पांच साल असहिष्णुता के मसले पर आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी को भारत में रहने में डर लगता है। इस बयान के बाद आमिर को विरोध का सामना करना पड़ा था। अनुपम खेर और परेश रावल जैसे अभिनेताओं ने ही आमिर के बयान की आलोचना की थी। हालांकि आमिर ने तब कहा था कि वो अपने बयान पर कायम हैं।

4 of 6
अमिताभ बच्चन, आमिर खान
अमिताभ बच्चन पर भी दिया बयान
साल 2005 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ब्लैक को लेकर आमिर खान ने काफी विवादास्पद बयान दिया था। आमिर का कहना था कि, वह जब फिल्म देखकर आए तो उन्हें अमिताभ बच्चन की भूमिका सिर के ऊपर से निकल गई। इस बयान के बाद आमिर और अमिताभ के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं। हालांकि वक्त के साथ ये बयान फीका पड़ गया और आमिर ने अमिताभ के साथ फिल्म में काम भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
पीके
पीके पर विवाद
आमिर खान की सबसे विवादित फिल्म 'पीके' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले आमिर के न्यूड पोस्टर तो बाद में फिल्म में हिंदू धर्म का मखौल उड़ाने के चलते आमिर सभी के निशानों पर आ गए। कई जगहों पर फिल्म का विरोध हुआ। आमिर खान के पोस्टर भी जलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
3 idiots
थ्री इडियट्स पर भी लगा आरोप
2009 की सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म तो दर्शकों को पसंद आई थी लेकिन आमिर इसमें भी विवाद में घिर गए। दरअसल लेखक चेतन भगत का कहना था कि यह फिल्म उनकी नॉवेल 'Five Point Someone' से ली गई है। और इसके लिए उन्हें कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया।

तुर्की यात्रा के बाद आमिर खान सोशल मीडिया पर घिरे, लोगों ने कहा- 'देशद्रोही'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें