अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के अलावा उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत भी चर्चा में है। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी। वहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया। यूजर्स का आरोप था कि सुशांत और दिशा की मौत में आपस में लिंक है। दिशा सालियान डेथ केस में भी अब कई नए खुलासे हो रहे हैं।