आमिर खान को बॉलीवुड के 'मिस्टर फरफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। आमिर खान आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस, दोस्तों और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस मौके पर आमिर को खूब सारे कीमती तोहफे भी मिल रहे हैं। लेकिन आमिर खान ने इस बार उनके जन्मदिन पर मिले बेस्ट गिफ्ट के बारे में खुलासा किया है। आमिर ने बताया कि उन्हें बेस्ट गिफ्ट किसी और से नहीं बल्कि उनकी पूर्व पत्नी किरण राव से मिला है। इसके लिए आमिर खान ने एक इंटरव्यू में किरण राव की तारीफ भी की है।