फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं एक्टर, आमिर खान टॉप पर तो ये स्टार ले रहा है सबसे कम फीस

Tue, 24 Sep 2019 03:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद रहे हैं। छोटे-छोटे उत्पादों के विज्ञापन के लिए भी आजकल स्टार्स को मोटी रकम देकर उनसे प्रचार कराया जा रहा है। टीवी, अखबार, डिजिटल जहां देखो वहां स्टार्स किसी न किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करते नजर आ ही जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक विज्ञापन के लिए ये सितारे कितनी फीस लेते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan - फोटो : social media
विज्ञापन की दुनिया में अभिनेताओं का बोलबाला है। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना सहित कई एक्टर विज्ञापन से खूब कमाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आमिर, शाहरुख और सलमान खान
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में आमिर खान का नाम सबसे ऊपर है। वह एक विज्ञापन के लिए करीब 11 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं लिस्ट में दूसरा नाम शाहरुख खान का है, जो इसके लिए करीब 9 करोड़ रुपए लेते हैं। 

4 of 5
Amitabh Bachchan and Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन इसके लिए 9 करोड़, अक्षय कुमार 7 करोड़ और सलमान खान भी करीब 7 करोड़ रुपए प्रति विज्ञापन लेते हैं। अब इस लिस्ट में नए स्टार्स भी बड़े स्टार्स को टक्कर देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
नए स्टार्स की बात करें तो इसमें विक्की कौशल 3 करोड़ रुपए प्रति विज्ञापन के हिसाब से नंबर एक पर हैं। इसके नीचे टाइगर श्रॉफ 2.5 करोड़, आयुष्मान खुराना 2.25 करोड़ और राजकुमार राव 1.5 करोड़ रुपए एक विज्ञापन के लिए चार्ज करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें