फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, भंसाली को लेकर कही ये बात

Tue, 24 Sep 2019 02:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : indian express
संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया। लंबे समय बाद दोनों साथ काम करने वाले थे लेकिन बाद में खबर आई ये फिल्म नहीं बनेगी। फिल्म के डिब्बाबंद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर ऐसी भी थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट में सलमान के हस्तक्षेप के चलते ही भंसाली ने पैर पीछे खीच लिए लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सलमान ने खुद सामने आकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
सलमान खान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि संजय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंशाअल्लाह का मतलब होता है खुदा की मर्जी। मुझे लगता है खुदा की यही मर्जी थी।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में  IIFA अवॉर्ड्स के दौरान आलिया भट्ट से जब इंशाअल्लाह में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह नहीं बन रही है, इंशाअल्लाह अब कुछ और बन रहा है। कम से कम मैं तो उसमें नहीं हूं।

4 of 5
Salman Khan and Alia Bhatt - फोटो : social media
बीते दिनों जब मुंबई मिरर ने जब सलमान से फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'फिल्म खामोशी के पहले से ही संजय के साथ दोस्ती है। वो मुझसे मनीषा कोइराला के जरिए मिले थे। इसके बाद हमने हम दिल दे चुके सनम में काम किया। जब वो ये फिल्म मेरे पास लेकर आए तो मुझे पसंद आई और इसे करने का फैसला लिया। मैं एक बात कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : social media
इससे पहले सलमान खान ने ट्वीट किया था कि 'संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन इसके बावजूद मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशाअल्लाह।' 

ये भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर के नाना का निधन, घटना के बाद भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुईं शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें