फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इन सितारों का असल लुक आया सामने, सफेद बालों के साथ बिंदास अंदाज में आए नजर

Sun, 28 Jun 2020 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, लारा दत्ता, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सितारे आमतौर पर अपने लुक्स पर बहुत ध्यान देते हैं और हर वक्त जवां ही नजर आते हैं। हालांकि लॉकडाउन में उन्होंने इस धारणा को तोड़ा है। बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार रहे जो अपनी उम्र को छुपाते हुए नजर नहीं आए। सफेद बालों के साथ वो बिंदास अंदाज में तस्वीरें और वीडियोज प्रशंसकों के साथ साझा करते दिखे।
विज्ञापन

2 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता और निर्देशक करण जौहर लॉकडाउन की वजह से अपना सारा वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। बीते दिनों करण ने अपना नया लुक लोगों को दिखाया था। अपने इस नए लुक में करण सफेद बालों के साथ दिखे।  
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार सफेद दाढ़ी और सफेद बालों के साथ कई बार तस्वीरें, वीडियोज पोस्ट कर चुके हैं। लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अपने वीडियोज में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करते दिखे। इस दौरान उनका ये नया लुक भी सामने आया।

4 of 6
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर 'फादर्स डे' के मौके पर तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें आमिर खान का लुक काफी चर्चा में रहा। सफेद बालों के साथ आमिर ने स्पाइक बनाया हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी जिसमें उनके सफेद बाल साफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा भी लारा कई बार इस तरह की तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन बच्चों के साथ घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। ऋतिक भी सफेद बालों के साथ वीडियो साझा कर चुके हैं। तस्वीरें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पोस्ट की थीं।

बॉलीवुड में 28 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'शुक्रिया, मुझे मौका दिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें