फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के बर्थडे और IPL में सलमान-कटरीना सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 13 May 2019 12:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
सनी लियोनी का जन्मदिन आज
फिल्मों से ज्यादा अपने बैक ग्राउंड को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सनी लियोनी 13 मई को 38वां जन्मदिन मना रही हैं। बिग बॉस सीजन 5 में आने के बाद सनी की किस्मत ऐसी खुली कि उन्हें फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने फिल्मों में कास्ट कर लिया। एडल्ट स्टार से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का सनी लियोनी का सफर काफी दिलचस्प रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
salman, katrina - फोटो : social media
IPL के दौरान सलमान का प्रमोशन
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में सलमान और कटरीना इंडियन प्रीमियर लीग के फिनाले में भारत का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान वे मैच के पहले एक सेग्मेंट के दौरान ब्रेट ली के साथ लाइव नजर आए और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 5
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 - फोटो : file photo
'एवेंजर्स एंडगेम' के आगे फीकी रही SOTY2
एवेंजर्स एंडगेम की कमाई की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। फिल्म ने अभी तक 338 करोड़ रुपए जुटा लिए  हैं। वहीं करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की ओपनिंग कमजोर हुई है। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया जो टाइगर की पिछली फिल्म बागी 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन का आधा है। बागी 2 ने ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपए जुटाए थे।

4 of 5
Sara Ali Khan and Veer Pahariya - फोटो : social media
एक्स ब्वॉयफ्रेंड से हुआ सारा का आमना-सामना
एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान पहले ही बता चुकी हैं कि वीर पहाड़िया के साथ उनका रिलेशनशिप था। साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वीर पहाड़िया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। एक बार फिर से सारा और वीर का आमना-सामना हुआ, जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखकर भी अनदेखा कर दिया और कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma show - फोटो : twitter
फराह खान ने शाहरुख पर किया खुलासा
कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं फराह खान ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जो शायद ही उनके फैंस को पता हो। फराह खान ने कहा कि यह बात फिल्म कभी हां कभी ना से जुड़ी है। उस वक्त शाहरुख खान को डायरेक्टर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मना कर देता था। वह कहते थे कि अगर तुम पियोगे तो औरों को भी पिलानी पड़ेगी। फराह ने हंसते हुए कहा कि इतना गरीब प्रोडक्शन था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें