फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर को कोरोना होने से इस डायरेक्टर की यूनिट में हड़कंप, इस हीरोइन समेत दर्जनों लोग टेस्ट की कतार में

Wed, 24 Mar 2021 04:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन उद्योग में धड़ल्ले से चली रही फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के चलते बड़े फिल्मकार भी कोरोना का चपेट में आने लगे हैं। पूरी दुनिया से दूर होकर अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पूरा करने में जुटे आमिर खान को भी कोरोना हो गया है। वह किस संक्रमित के संपर्क में आकर कोरोना पॉजीटिव हुए, इसका पता तो नहीं चल पाया लेकिन पिछले आठ दस दिन में उनसे मिलने वाले सारे लोगों को कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक आमिर खान ने शुरूआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहितयात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की। मुंबई के पॉश इलाकों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker
दरअसल, आमिर ने हाल ही में अपने जन्मदिन के तुरंत बाद सोशल मीडिया से खुद को दूर कर लिया था। ऐसा करने के पीछे उनकी तरफ से वजह यही बताई गई थी कि वह अपनी इस निर्माणाधीन फिल्म को पूरा समय देना चाहते हैं, लेकिन चर्चा ये भी रही कि आमिर खान धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री से ही खुद को दूर कर रहे हैं। ऐसा वह लोगों से मेल मुलाकात कम करने के लिए कर रहे थे। लेकिन, एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग से पहले की बैठकों के दौरान लोगों के कोरोना प्रोटोकॉल पालन न करने से आमिर इसकी चपेट में आ गए।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने ये विज्ञापन बीती रात अभिनेत्री कियारा आडवाणी और फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक नितेश तिवारी के साथ शूट किया। आमिर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अब शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।  कोरोना संक्रमित लोगों के अब बड़े फिल्म सितारों को फिर से अपनी चपेट में लेने से लोग दहशत में हैं। पिछली बार अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने पर फिल्म जगत में ऐसा ही हड़कंप मचा था।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान पिछले कई साल से महाभारत पर एक फिल्म सीरीज बनाने की कोशिशो में लगे रहे हैं। पिछले साल उनका मन इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर एक वेब श्रृंखला के तौर विकसित करने का किया था। इस बारे में कई दौर की बातचीत के बाद ये लगने लगा था कि विदेशी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी कोई भारतीय सीरीज भी जल्द ही परदे पर दिखेगी। लेकिन, वेब सीरीज ‘तांडव’ के एक दृश्य को लेकर मचे बवाल के बाद नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को बनाने का इरादा त्याग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान ने इसी बीच निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की उस फिल्म को भी करने से इंकार कर दिया जिसमें उनकी जोड़ी सैफ अली खान या ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली थी। ये फिल्म मशहूर अभिनेताओँ आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म ‘विक्रमवेधा’ के हिंदी रीमेक के तौर पर बनने वाली थी। फिल्म के लिए ना करने की वजह यही बताई गई कि आमिर को इसकी पटकथा पसंद नहीं आई। ‘विक्रमवेधा’ के हिंदी रीमेक की यह पटकथा नीरज पांडे और गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें