बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान शुक्रवार को विज्ञान भवन में शिक्षक बन जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन का पाठ पढ़ाते नजर आए। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में उन्होंने अपने अनुभव केंद्र सरकार के सचिवों, केंद्रीय जल प्राधिकरण के विशेषज्ञों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साझा किए।