आमिर के इस गाने में कुछ ऐसा नशा है कि यह गाना आज भी लवबर्ड्स की जुबान पर बना रहता है। यह गीत पीढ़ी दर पीढ़ी बेहद लोकप्रिय है और इसे एक सदाबहार प्रेम गीत के रूप में माना जाता है। याद दिला दें, पिछले दिनों आमिर और कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो में आमिर कटरीना से लंबे दिखाई दे रहे थे। जिसके लिए फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था।