बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों धूम्रपान करने को लेकर चर्चा में है। उन्होंने यह धूम्रपान किसी और वजह से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की वजह से शुरू कर किया है। आमिर की यह आदत देख उनके फैंस भी काफी हैरान लग रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
aamir khan
- फोटो : amar ujala
दरअसल आमिर खान को धूम्रपान की लत नहीं है लेकिन वह स्वीकार कर चुके हैं कि जब उनकी फिल्म रिलीज पर होती है तो तनाव में आकर यह काम शुरू कर देते हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद इसे छोड़ देते हैं। इन दिनों आमिर फिर टेंशन में हैं क्योंकि अगले महीने उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आ रही है। ऐसे में इन दिनों उन्हें पाइप पीने का शौक लग गया है। इससे पहले वह सिगरेट को मुंह से लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
aamir khan
- फोटो : amar ujala
मीडिया में आई खबरों के अनुसार आमिर के एक दोस्त ने पिछले दिनों एक निजी समारोह में उनका पाइप से परिचय कराया और उन्हें यह बढ़िया लगा। इसके बाद आमिर ने इटली में काफी सारे महंगे पाइप खरीदे। वह सिगरेट की जगह वह इन पाइप का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्त से ही पाइप को साफ करनाए इसका रख-रखाव करनाए इसमें तंबाकू भरना सीखा है। वहीं दूसरी ओर आमिर खान एक बार फिर से गुलशन कुमार की बायोपिक में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।
4 of 5
aamir khan
- फोटो : amar ujala
इससे पहले मुगल के निर्देशक सुभाष कपूर का नाम मीटू मूवमेंट में आया था। जिसके बाद आमिर ने फिल्म छोड़ दी थी। बताते चलें कि आमिर और उनकी पत्नी किरण राव ने कहा था कि वह ऐसे व्यक्तियों से नहीं जुड़ेंगे जिसका नाम मीटू में आया है। इसके बाद अब भूषण कुमार ने निर्देशक सुभाष कपूर को फिल्म मुगल से बाहर कर दिया और कहा जा रहा है कि इसी शर्त पर आमिर खान वापस इस फिल्म से जुड़े हैं।
वहीं, आमिर खान ने भी एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा है कि इस तरह के मुद्दों पर वो जीरो टोलरेंस अपनाते हैं। हम यौन उत्पीड़न का विरोध करते हैं और इस बात का भी विरोध करते हैं कि किसी पर भी झूठा आरोप लगाया जाए। इसके बाद आमिर ने टी.सीरीज के सर्वेसर्वा के नाम पर लगे धब्बे पर चुप्पी साध ली है और मुगल में काम करने को वे तैयार हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो भूषण हर हाल में पिता की बायोपिक बनाना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद थी कि किसी तरह आमिर को फिल्म में काम करने के लिए मना लेंगे।