फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद ने घटाया अपना वजन, उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान रह गए लोग

Thu, 11 Mar 2021 12:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान - फोटो : Instagram
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म 'महाराजा' में जुनैद काम करते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले जुनैद को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। हाल ही में जुनैद को बहन इरा और पापा आमिर के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। जुनैद को देखकर कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। यहां तक कि लोग उन्हें देखकर हैरान हो गए। लोग जुनैद को देखकर हैरान क्यों रह गए ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान - फोटो : Instagram
पापा और बहन के जब जुनैद को देखा गया, तो उनका लुक एकदम अलग था। उन्होंने काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहनी हुई थी। जुनैद ने अपना कई किलो वजन घटा लिया है और अब वो स्लिम-ट्रिम हो गए हैं। जुनैद की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जुनैद खान - फोटो : Instagram
जुनैद पहले काफी हेल्दी थे लेकिन अब उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं जुनैद ने पैपराजी को मास्क हटाकर फोटो के लिए पोज भी दिया।

4 of 5
आमिर खान और इरा खान - फोटो : Instagram
तो वहीं आमिर खान यहां कैजुअल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था। जबकि इरा खान पीले रंग की टी-शर्ट और ब्लैक रंग के शॉर्ट्स में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान के बेटे जुनैद खान - फोटो : social media
बता दें कि जुनैद की फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। फिल्म 'महाराजा' में अभिनेत्री शालिनी पांडे, शारवरी वाघ और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म महाराजा कथित रूप से महाराज लिबेल केस पर आधारित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें