फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नुक्कड़ नाटक करता है आमिर खान का बेटा जुनैद, भाई आजाद से है 18 साल बड़ा

Fri, 11 Aug 2017 08:34 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
आमिर खान
इन दिनों आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्‍म के लिए आमिर ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। हाल ही में आमिर खान का बेटा एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 10
आमिर खान
अगर आप आमिर के बेटे आजाद के बारे में सोच रहे हैं तो जरा ठहरिए। ये आमिर का बड़ा बेटा जुनैद है। कई लोगों ने आमिर के बड़े बेटे जुनैद के बारे में कभी नहीं सुना होगा। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ये बेटा अब तक कहां था।

पढ़ें- Independence day: 'बाहुबली' ही नहीं इन फिल्मों ने भी देश-विदेश में रचा ‌इतिहास
विज्ञापन

3 of 10
आमिर खान
दरअसल, खबर है कि आमिर का बेटा जुनैद थिएटर में डेब्यू करने वाला है। जुनैद आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्त का बेटा है। आमिर ने रीना से साल 2002 में डिवॉर्स ले लिया था। आमिर के बच्चों की कस्टडी रीना को मिल गई। आमिर की एक बेटी इरा खान भी है।

पढ़ें- 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में जबरदस्त बोल्ड सीन दे रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेती है इतनी मोटी फीस

4 of 10
आमिर खान
फिलहाल जुनैद के बारे में जानते हैं। 22 साल के जुनैद की पढ़ाई साउथ मुंबई कॉलेज से हुई है। उन्होंने एमबीए किया है। अभी तक जुनैद को पर्दे पर कभी नहीं देखा गया लेकिन पर्दे के पीछे उन्होंने बहुत काम किया है।
विज्ञापन

5 of 10
जुनैद खान
जुनैद अपने पिता की तरह ही काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। वो अपने दोस्तों के साथ नुक्कड़ नाटक करते हैं। साथ ही जुनैद ने फिल्‍म '3 ईडियट्स' में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को असिस्ट किया था। साथ ही पीके में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।
विज्ञापन

6 of 10
जुनैद खान
जुनैद एक्टिंग करने में भी इंट्रेस्टेड हैं। आमिर का कहना है कि अगर जुनैद के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो जरूर उसका साथ देंगे। जुनैद किसी भी स्टार किड की तरह टैंट्रम नहीं दिखाते हैं। वो अपने फैंस के साथ फोटोग्राफ खिंचवाने के लिए कभी मना नहीं करते।
विज्ञापन

7 of 10
जुनैद खान
जहां आमिर खान की हाइट 5 फीट 4 इंच है। वहीं जुनैद 6 फीट 3 इंच के हैं। जुनैद पढ़ाई के साथ ही फिल्में भी असिस्ट कर रहे हैं। आमिर की फिल्मों से जुड़े होने के बावजूद जुनैद लाइम लाइट से दूर रहते हैं। जुनैद के रिलेशन की बात करें तो वो अपनी ही क्लासमेट सोनम वर्मा को डेट कर रहे हैं।

8 of 10
जुनैद खान
जुनैद कभी अपने रिलेशन के बारे में नहीं छिपाते। मीडिया में सोनम और जुनैद की कई फोटो आ चुकी हैं। जुनैद आमिर के छोटे बेटे आजाद राव से 18 साल बड़े हैं। जुनैद, इरा और आजाद की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

9 of 10
जुनैद खान
इतना ही नहीं एक्स वाइफ रीना के साथ भी आमिर की अच्छी बॉन्डिंग हैं। तलाक के बाद भी वो आमिर के काम में उनका साथ देती हैं। आमिर अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं आमिर की बेटी इरा किसी ना किसी फिल्म स्क्रीनिंग में नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
जुनैद खान
आमिर की पत्नी किरन राव की भी जुनैद से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। किरन का कहना है कि जुनैद बहुत होशियार लड़का है। मुझे नहीं पता कि उसके फ्यूचर प्लान क्या हैं। लेकिन वो जो भी करेगा मैं उसका साथ दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें