फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज पांडे की फिल्म में आमिर की एंट्री से पहले फेल हुए बेटे जुनैद, इस रीमेक में नहीं मिला मौका

Tue, 20 Oct 2020 08:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, जुनैद खान, किरण राव - फोटो : twitter
हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग जैसे जैसे सिमटती जा रही है, हिंदी सिनेमा में इस बात पर सट्टा लगने लगा है कि आमिर खान की अगली फिल्म अब कौन सी होगी। आमिर के पास नीरज पांडे की फिल्म ‘विक्रम वेद’, सुभाष कपूर की फिल्म ‘मुगल’ और कुछ दूसरे प्रोजेक्ट कतार में हैं। आमिर के बेटे ने भी हाल ही में नीरज पांडे की एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन उसमें वह फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : फाइल फोटो
अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान का हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिखता। खबरें रही हैं कि जुनैद ने नीरज पांडे के निर्देशन में मलयालम फिल्म 'इश्क' के हिंदी रीमेक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना खाता खोलने की तैयारी की है। लेकिन बताया ये जा रहा है कि जुनैद इस फिल्म के ऑडिशन में ही फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जुनैद खान - फोटो : फाइल फोटो
इस खबर का दूसरा पहलू ये भी है कि जुनैद की लॉन्चिंग से पहले जानबूझकर इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। माहौल इस तरह का बनाया जा रहा है कि जुनैद तो खूब मेहनत कर रहे हैं और खूब ऑडीशन दे रहे हैं। आमिर का बेटा होने का उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा और जो नीरज पांडे साउथ की सुपर हिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक ‘विक्रम वेद’ की रीमेक के लिए आमिर की हां का इंतजार कर रहे हैं, उन्हीं नीरज पांडे ने उन्हीं आमिर खान के बेटे को ऑडिशन में फेल कर दिया है।

4 of 5
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान - फोटो : फाइल फोटो
खबरें ये भी ‘लीक’ की जा रही हैं कि जुनैद अपने दम पर कई कास्टिंग निर्देशकों के साथ बातचीत कर रहे और लगातार ऑडिशन भी दे रहे हैं। लेकिन, अब तक जुनैद के हाथ खाली के खाली ही हैं। उनके हाथ कोई भी फिल्म नहीं लगी है। ये भी बताया गया कि जुनैद पिछले तीन साल से रंगमंच कर रहे हैं और फिल्म 'पीके' में वह निर्देशक राजकुमार हिरानी के सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, जुनैद खान
मुंबई के फिल्म निर्माताओं के बीच ये चर्चा है कि लॉस एंजेलिस की अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रैमेटिक आर्ट्स से पढ़कर लौटे जुनैद की ब्रांडिंग का काम एक बड़ी एजेंसी ने अपने हाथ में लिया है और उन पर किसी तरह से भी नेपोटिज्म का बिल्ला न लगने पाए, इसकी जिम्मेदारी इस एजेंसी ने संभाली है। हालांकि, इस बारे में आमिर खान की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें: कुमार सानू का जन्मदिन और मुकेश खन्ना को कपिल शर्मा का जवाब, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें