फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी और फिल्मों में किरण कुमार ने खूब कमाया नाम, जानें करियर की खास बातें

Tue, 20 Oct 2020 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता जीवन और किरण कुमार - फोटो : instagram/filmhistorypics
अभिनेता किरण कुमार का जन्म 20 अक्तूबर 1953 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों और टीवी में काम करने से पहले वो थियेटर में काम करते थे। उनके पिता दिग्गज अभिनेता जीवन हैं। किरण के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म तेजाब में किरण कुमार - फोटो : instagram/filmhistorypics
किरण कुमार ने अपनी स्कूलिंग इंदौर से की है। वो वहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। उसके बाद उन्होंने मुंबई के आरडी नेशनल कॉलेज में एडमिशन लिया। अभिनय की दुनिया में आने से पहले किरण कुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे से पढ़ाई की। किरण के पिता एक दिग्गज अभिनेता थे ऐसे में इंडस्ट्री के लोगों से उनकी पहले से ही जान पहचान थी। 1971 में किरण कुमार ने फिल्म दो बूंद पानी से करियर की शुरुआत की। उस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।
विज्ञापन

3 of 5
किरण कुमार - फोटो : instagram/mourya.mahesh6
किरण कुमार ने हिंदी के अलावा भोजपुरी और गुजराती भाषा में फिल्मों व टेलीविजन में काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में दरार, खुदगर्ज, तेजाब, काला बाजार, आज का अर्जुन, थानेदार, पत्थर के फूल, खून का कर्ज, हिना, बोल राधा बोल, कुदरत, आग ही आग, धड़कन, ये है जलवा, एलओसी कारगिल और बॉबी जासूस सहित अन्य हैं।

4 of 5
किरण कुमार - फोटो : फाइल
फिल्मों के अलावा किरण कुमार ने टेलीविजन में काफी काम किया है। उनके मुख्य सीरियल में जिंदगी, घुटन, साहिल, मंजिल, कथा सागर, और फिर एक दिन, आर्यमान, एहसास, घुटन, मर्यादा, मिली, वैदेही, विरासत, संयुक्त और पृथ्वी वल्लभ सहित अन्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरण कुमार ने गुजराती अभिनेत्री सुषमा शर्मा से शादी की। दंपति के दो बच्चे बेटा शौर्य और बेटी श्रृष्टि हैं। शौर्य भी अपने पिता की तरह अभिनेता बनना चाहते हैं। उन्होंने डेविड धवन, अब्बास मस्तान और इम्तियाज अली के साथ सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है। वहीं बेटी श्रृष्टि फैशन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।

Tanishq News: जीशान अय्यूब की पत्नी रसिका अगाशे ने गोदभराई की तस्वीर साझा कर कसा तंज, कहा- ‘लव जेहाद पर...’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें