एल 2 एम्पुरान
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
एम्पुरान के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर का जिक्र
दिलचस्प बात यह है कि एल2: एम्पुरान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मंच पर आमिर का भी जिक्र हुआ, जब निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में निखत के काम की तारीफ की। अभिनेता-निर्देशक ने इवेंट में संवाददाताओं से कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह आमिर सर की बहन है। मैं आमिर सर को अच्छी तरह जानता हूं। जब ऑडिशन टेप आए तो मैंने अपनी कास्टिंग डायरेक्टर प्रियतमा से कहा कि मुझे निखत चाहिए। प्रियतमा ने कहा, 'ओह हां, वह अद्भुत हैं। वैसे, वह आमिर सर की बहन भी है।' मैंने कहा, 'सच में?' फिर मैंने आमिर सर को फोन किया। आमिर खान ने मुझे मैसेज करके पूछा, 'क्या मेरी बहन फिल्म में अच्छी हैं?' तो मैंने कहा, 'सर, वह अच्छी से कहीं बेहतर हैं।'