फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर बने चीन के 'सीक्रेट सुपरस्टार', 5 दिन में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के पार

Wed, 24 Jan 2018 02:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में रिलीज होते ही शानदार कमाई कर अपनी धाक जमा दी। बता दें, इस फिल्म ने चीन में रिलीज होते ही पांच दिनों के अंदर 236 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एनेलिश्ट तरण आदर्श ने दी है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 3
आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन चीन में ये आंकड़ा 236 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 6.89 मिलियन डॉलर, शनिवार को 10.54 मिलियन डॉलर, रविवार को 9.87 मिलियन डॉलर, सोमवार को 4.97 मिलियन डॉलर और मंगलवार को 4.87 मिलियन डॉलर की कमाई की। फिल्म की 5 दिन की कुल कमाई 37.20 मिलियन डॉलर हुई जोकि भारतीय रुपयों के हिसाब से 236.81 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारत में ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी।ये फिल्म एक टीनएज लड़की के सिंगर बनने की इच्छा और संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का मुख्य किरदार दंगल गर्ल जायरा वसीम ने निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें