फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 'बाहुबली' साबित हुई आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार', तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड

Sat, 03 Feb 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
चीन में आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कमाई के मामले में फिल्म 'बाहुबली' साबित हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने वहां कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आमिर के प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है और फिल्म में जायरा वसीम ने लीड रोल निभाया 
विज्ञापन

2 of 5
Aamir khan in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि  फिल्म ने भारत में ब्लॉकबस्टर फिल्म रही बाहुबली की तरह चीन में अपनी कमाई से परचम लहरा दिया है। फिल्म ने अब तक चीन में 500 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म 2017 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। लेकिन अफसोस की बात है फिल्म ने देश में केवल 63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir Khan
फिल्म बाहुबली -2 ने बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ 99 लाख की कमाई की थी। लेकिन चीन में सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई 509 करोड़ रुपये हुई है। इस हिसाब से ये अंतर सिर्फ 1 करोड़ 99 लाख रुपये का है। 

4 of 5
Secret Superstar
इतना ही नहीं इससे पहले चीन में आमिर की 3 इडियट्स, पीके और दंगल रिलीज हुई थी जिन्होंने चीन में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। लेकिन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने इन तीनों फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan
बता दें कि फिल्म पीके ने चीन में 127 करोड़ रुपये की कमाई की थी जो सीक्रेट सुपरस्टार ने तीन दिन में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला। इतना ही नहीं फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म 'मेज रनर: द डेथ क्रू' को भी कमाई के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें