फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से लाल सिंह चढ्ढा के पीछे पड़े थे आमिर खान, किरदार के लिए बेले काफी पापड़

Fri, 27 Sep 2019 04:54 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान पिछले कई साल से फिल्में चुनने को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। वह एक साल में बमुश्किल एक फिल्म में ही नजर आते हैं। हालांकि वह अपनी एक ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देते हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। जबसे इस फिल्म की घोषणा की गई है तब से ही यह फिल्म चर्चा में हैं। सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद एक्टर भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
aamir khan - फोटो : social media
लाल सिंह चढ्ढा 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में लीड किरदार के रूप में टॉम हैंक्स नजर आए थें। हाल में इस बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि वह पिछले आठ साल से इस फिल्म के राइट्स के पीछे पड़े हुए थे। अब जबकि यह फिल्म शुरू हो गई है तो वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में एक हैं जो अपने हर एक किरदार के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। आमिर इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनकी फिल्म के सभी किरदार अपने सर्वोत्तम रूप में सामने आए। हाल में आमिर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, प्रत्येक बार आपको सिर्फ किरदार को निभाना ही नहीं होता है बल्कि उसकी तरह दिखना भी होता है। इस किरदार (लाल सिंह) के बारे में, मैं सोचता हूं कि इसे शारीरिक रूप से भी अपनाना बहुत जरूरी है। पूरी फिल्म में, मैं अपने किरदार को दुबले-पतले व्यक्ति के तौर पर देखता हूं। मैं इसी तरह से इस किरदार को फिल्म में पेश करूंगा। मैं इस फिल्म में पंजाबी बोल रहा हूं जो मैंने बस अभी सीखनी शुरू की है।
विज्ञापन

4 of 4
aamir khan - फोटो : Social Media
फिल्म से जुड़ी अपडेट्स सामने आने के साथ ही दर्शकों की बेसब्री भी लगातार बढ़ती जा रही है। यह फिल्म देश के करीब 100 लोकेशन्स पर शूट हो होगी जिसमें एक राज्य पंजाब भी शामिल है। गौरतलब है कि दंगल और रंग दे बसंती के बाद यह आमिर की तीसरी फिल्म होगी जो पंजाब में शूट हो रही है। वहीं इस फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आने वाली हैं। 3 इडियट्स में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

पढ़ें: Bard of Blood Review: इमरान हाशमी की नेटफ्लिक्स पर बोहनी को बट्टा, ये हैं सीरीज की 5 कमजोर कड़ियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें