बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
thugs of hindostan
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर के किरदार को लेकर आपके मन में भी कई सारे सवाल उठ रहे होंगे। अगर हां तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आमिर ने खुद ही अपने किरदार पर्दा गिरा दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर बात करते हुए आमिर खान ने बताया, फिल्म में मेरा करेक्टर कुछ ऐसा है जिसपर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता। उसके लिए पैसा ही सबकुछ है। वह पैसे के लिए अपनी मां को भी बेच सकता है। वह ऐसा ही है। बिल्कुल दंगल के विपरीत। हालांकि वह बहुत एंटरटेनिंग है। इस फिल्म को आप मजे के लिए देख सकते हैं मेरे बाकी किरदारों की तरह इसमे कोई मैसेज नहीं हैं।
आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। यह फिल्म साल 2018 की दीवाली पर रिलीज होगी।