फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने खोला सबसे बड़ा सीक्रेट, ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान अपनी नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपने कटे आईब्रोज को लेकर खबरों में थीं। चर्चा थी कि फिल्म के लिए उन्होंने अपना लुक बदला है। अब एख इवेंट के दौरान खुद आमिर खान ने फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
aamir khan
इस फिल्म में अपने लुक को लेकर आमिर ने कहा है कि, ‘मेरी कानों की बाली, मेरे लंबे बाल इस फिल्म में नजर आएंगे क्योंकि ठग्स में मेरे लुक का यह हिस्सा है। मैंने अभी तक अपने पूरे लुक को सभी से छुपाया हुआ है। जैसे ही पोस्टर सामने आएगा, आप मेरा पूरा लुक देख सकेंगे।‘
विज्ञापन

3 of 4
इसी के साथ ही आमिर ने यह भी कहा है कि मैं कुछ समय के लिए घूमूंगा और वापस आकर मैं राजस्थान में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग करुंगा। मार्च के आखिरी तक हम ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे।‘ इसका मतलब है कि मार्च के बाद फिल्म का पहला लुक और टीजर सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन

बता दें कि ‘धूम’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखने वाले विजय कृष्णा आचार्य ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह ‘टशन’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार आमिर और अमिताभ बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे और पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर और अमिताभ इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें