फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर जब आमिर खान से पूछा सवाल, ऐसा था रिएक्शन

Mon, 08 Jul 2019 02:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan on zaira waseem - फोटो : social media
जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने के एलान के साथ ही सभी को चौंका दिया। जिसके बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंटता दिखाई दिया। किसी ने उनका सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना की। ऐसे में सभी जानना चाह रहे थे कि आखिर दंगल गर्ल के इस फैसले पर आमिर खान का क्या रिएक्शन होता है।
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan - फोटो : social media
बीती शाम आमिर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ ब्राउन कलर के पैंट्स कैरी किए। साथ ही ब्लैक स्नीकर्स पहने हुए थे। आमिर ने ब्राउन कलर का क्रॉस बैग भी ले रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan - फोटो : file photo
एयरपोर्ट पर स्पॉट होते ही पत्रकारों ने जब उनसे जायरा वसीम से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। इसका जिक्र फोटो जर्नलिस्ट वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर की है। 

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार दंगल फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। दंगल फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं। फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें