फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से गले मिले आमिर खान, नितांशी ने सान्या के साथ ली सेल्फी; AKP ने साझा की जश्न की खास तस्वीरें

Sun, 21 Jun 2026 12:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years Of Aamir Khan Productions: बीते दिनों मुंबई में आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। शनिवार को इस इवेंट की कुछ अनदेखी तस्वीरें आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई हैं। 

विज्ञापन
1 of 1
आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के जश्न में शामिल हुए थे कई सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को हाल ही में 25 साल पूरे हुए। इस मौके पर आमिर खान ने एक खास इवेंट मुंबई में रखा। इस इवेंट में सलमान खान, जूही चावला, काजोल और आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्मों से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए। इस इवेंट की कुछ अनदेखी तस्वीरें आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई हैं। यहां देखिए, वो तस्वीरें। 



आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के जश्न में सलमान खान भी शामिल हुए थे। आमिर ने सलमान को प्यार से गले लगाया था। 


रेखा ने भी इस इवेंट में शिरकत की थी। उन्होंने आमिर खान के साथ अभिनय करने की इच्छा जाहिर की थी। 


नितांशी गोयल और सान्या मल्होत्रा भी इवेंट में नजर आईं। दोनों यंग एक्ट्रेस ने साथ में फनी सेल्फी क्लिक की। 



करीना कपूर ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में अभिनय किया था। वह भी आमिर खान प्रोडक्शन के इवेंट में पहुंचीं। आमिर के साथ अभिनय करने के कई अनुभव उन्होंने साझा किए। 



आमिर खान की पूर्व पति किरण राव भी इस खास इवेंट में शामिल हुईं। 


आमिर खान प्रोक्डशन के 25 साल पूरे होने के जश्न और इवेंट में जैकी श्रॉफ, काजोल, जूही चावला जैसे सेलेब्स भी पहुंचे थे। सभी ने आमिर के हुनर, अभिनय को जमकर सराहा।


आमिर खान के बेटे जुनैद भी अपने पिता से जुड़े इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए। वह आमिर और उनकी पहली और पूर्व पत्नी रीना के बेटे हैं। 


जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने भी आमिर खान द्वारा आयोजित इस खास कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसी कार्यक्रम में साक्षी तंवर और आमिर खान प्रोडक्शन तले रिलीज हुई फिल्मों के कई कलाकार भी पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें