फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Movie: रणबीर कपूर और अनुराग बसु फिर आएंगे साथ! आमिर खान के प्रोडक्शन तले होगा फिल्म का निर्माण

Sat, 07 May 2022 04:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुराग बसु, आमिर खान, रणबीर कपूर - फोटो : social media
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर साल 2017 में फिल्म जग्गा जासूस को भले ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला हो, लेकिन अब एक बार फिर से अनुराग और रणबीर कपूर नई फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनेगी। हालांकि फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amirkhanactor_
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान चाहते हैं कि अनुराग बसु कहानी को विकसित करें। फिलहाल फिल्म की पटकथा के बारे में सिर्फ इतनी जानकारी सामने आई है कि यह एक लीक से हटकर विषय होगा और जिसके लिए व्यापक, उच्च-स्तरीय वीएफएक्स की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट के मुताबिक, चीजें तभी अगले चरण के लिए आगे बढ़ेंगी जब दोनों (अनुराग और रणबीर) पटकथा और कहानी में अपनी-अपनी भूमिकाओं से संतुष्ट होंगे। आमिर खान सब कुछ परफेक्शन के साथ करने में विश्वास रखते हैं, इसलिए वह फिल्म का एक विजुअल ब्लूप्रिंट चाहते हैं ताकि यह पता चल सके कि फ्लोर पर आने से पहले फिल्म कैसी दिखेगी।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल इस समय अभी वह किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं, चीजें शुरुआती दौर में हैं, क्योंकि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्दी ही रिलीज होने वाली है, वहीं रणबीर सिंह भी एनिमल और लव रंजन की अगली फिल्म बाजीगरी में व्यस्त हैं। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें