कुछ ही दिनों में आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोमवार को सीक्रेट सुपरस्टार की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, लेकिन आमिर ने ये स्पेशल स्क्रीनिंग किसी स्टार के लिए नहीं बल्कि अपनी मां के लिए रखी।
ये भी पढ़ें- आमिर खान ने रिपीट किया पुराना फॉर्मूला, इस फिल्म में जानबूझकर कम किया अपना रोल
विज्ञापन
2 of 4
ऐसे बहुत ही कम मौके हैं, जब आमिर अपनी अम्मी जीनत हुसैन के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे हो। स्क्रीनिंग से पहले आमिर ने कहा कि जब मैं ये लिख रहा था, तो उस समय मैं अपनी मां के बारे में बहुत ज्यादा सोच रहा था। उन्होंने कहा कि अब ये बनकर तैयार हो गई है और अब अपनी मां के साथ इस मूवी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन
3 of 4
इनके अलावा स्क्रीनिंग में अनिल कूपर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, जायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और राजकुमार राव मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- मेकिंग ऑफ 'सेक्सी बलिए': आमिर को नचाने में मजा आया, बैड ब्वॉय ने गाया गाना
दरअसल ये फिल्म मां-बेटी के रिश्ते पर फोकस है कि कैसे एक बेटी सिंगर बनना चाहती है, लेकिन पिता की रूढ़िवादी सोच के कारण उनसे अपनी पहचान छिपाकर गाना शुरू किया और बेटी के इस संघर्ष में उसकी मां ने साथ दिया। आज से 10 साल पहले भी आमिर खान की एक और मूवी आई थी तारे जमीं पर, जिसमें एक बच्चा समाज से लड़ता है। आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।