फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: फिल्मों में आने से पहले टीवी पर खबरें पढ़ती थीं स्मिता पाटिल

Tue, 17 Oct 2017 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्मिता पाटिल - फोटो : fridaymoviezblog
क्या आपको पता है कि स्मिता पाटिल फिल्मों में आने से पहले एक न्यूज एंकर हुआ करती थीं? उनके जन्मदिन पर पढ़ें, ये दिलचस्प किस्सा...
विज्ञापन

2 of 6
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। समाचार पढने से पहले उनके लिए साड़ी पहनना जरूरी होता था और स्मिता को जीन्स पहनना अच्छा लगता था तो स्मिता अक्सर न्यूज पढ़ने से पहले जीन्स के ऊपर ही साड़ी लपेट लिया करती थीं। स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की डिप्लोमा फिल्म से हुई, लेकिन मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने 'चरणदास चोर' से अपनी मौजूदगी दर्ज की। इसके निर्देशक थे श्याम बेनेगल।
 
विज्ञापन

3 of 6
स्मिता पाटिल
श्याम बेनेगल कहते हैं कि मैं अपनी फिल्म 'निशांत' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में था। मेरे एक साउंड रिकार्डिस्ट हुआ करते थे हितेन्दर घोष वो स्मिता पाटिल के दोस्त थे। हितेन्दर घोष ने मुझे बताया क मेरी एक दोस्त है स्मिता पाटिल। मैं उसके परिवार को जानता हूं।'
 

4 of 6
स्मिता पाटिल
बेनेगल बताते हैं कि हितेन्दर घोष ने उन्हें बताआ कि वो पुणे से हैं लेकिन फिलहाल बॉम्बे में हैं और अपने पिता के साथ आयीं हैं। उनके पिता उस समय महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री थे। जब मैं स्मिता से मिला तो मैंने तय किया कि फिल्म 'निशांत' में स्मिता को कास्ट करने से पहले मैं स्मिता का एक छोटा सा ऑडिशन लेना चाहता हूं और मैंने स्मिता को अपनी बाल फिल्म 'चरणदास चोर' में प्रिंसेस के रोल के लिए चुना।
 
विज्ञापन

5 of 6
स्मिता पाटिल
वो बताते हैं, जब हम छत्तीसगढ में शूटिंग कर रहे थे तब मैंने पाया कि ये लडकी तो बहुत टैलेंटेड और इसमें भरपूर आत्मविश्वास है। तभी मैंने तय किया कि स्मिता ही मेरी फिल्म निशांत में काम करेंगी। जानें, आगे क्या हुआ...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्मिता पाटिल
साल 1977 स्मिता पाटिल के लिए एक अहम पड़ाव साबित हुआ इसी साल उनकी फिल्म 'भूमिका' आई इस फिल्म के लिए स्मिता पाटिल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भूमिका से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वो चक्र, निशांत, आक्रोश, गिद्ध, मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा। 1981 में आई फिल्म चक्र के लिए उन्हें एक बार फिर से नेशनल आवर्ड मिला।

Birthday Special: जीते जी शादी न कर पाने वाली मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गईं थी स्मिता पाटिल

जन्मदिन विशेष: स्मिता पाटिल के प्यार में शादीशुदा राज बब्बर ने छोड़ दिया था अपना घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें