फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान का नया लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 31 Jan 2020 05:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल फिलहाल में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के शूट में बिजी है। हाल ही में आमिर खान लंबी दाढ़ी और बड़े बालों के साथ नजर आए थे। इसके बाद अब आमिर का दूसरा लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस लुक में आमिर खान क्लीनशेव नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आमिर के बाल भी छोटे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर की नई तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म के अब तक जो लुक सामने आए हैं उसमें आमिर खान पगड़ी पहने सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म से आमिर का दूसरा नया लुक भी सामने आ चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला टल गया है। अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे मैदान छोड़ दिया है। इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही दोनों फिल्मों में अब 'बच्चन पांडे' ने अपनी रिलीज की तारीख आगे खिसका दी है। दरअसल अक्षय कुमार ने आमिर खान के आग्रह पर अपनी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है। बच्चन पांडे अब 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। इससे पहले सलमान खान ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल दी थी।

4 of 5
aamir khan, akshay kumar - फोटो : social media
आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा,  'कभी-कभी बस एक बातचीत से ही सब कुछ हो जाता है। मेरे आग्रह करने  के बाद फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे खिसकाने के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद। मैं उन्हें उनकी फिल्म के लिए उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।' आमिर खान के बाद अक्षय कुमार ने आमिर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी भी आमिर खान, हम सभी यहां पर दोस्त हैं। पेश करते हैं, नया लुक और नई रिलीज डेट। यह फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।' सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर पर भी सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan - फोटो : social media
इस फेरबदल से यह बात तो साफ हो गई है कि आमिर खान की फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर अकेले रिलीज होने जा रही है। किसी भी तरह का मुकाबला ना होने की वजह से फिल्म को जबरदस्त फायदा भी होगा।  गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करने से नाकामयाब साबित हो गई थी। देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें