सितारे जमीन पर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany
20 जून है फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। इसकी रिलीज डेट 20 जून है। मगर, रिलीज से पहले फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया है, बल्कि सर्टिफिकेट देने से पहले दो कट लगाने का सुझाव दिया है। वहीं, आमिर खान ने कोई भी सीन एडिट करने से मना कर दिया है।