फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से सदमे में हैं आमिर खान, दीपिका-रणवीर ही नहीं अंबानी की शादी से भी किया किनारा

Mon, 03 Dec 2018 10:27 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के रिलीज होने बाद पहले दिन बंपर ओपनिंग भी मिली लेकिन उसके बाद जो हश्र हुआ फिल्म के लिए 150 करोड़ की कमाई कर पाना मुश्किल हो गया। आमिर खुद भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बुरी तरह फ्लॉप हो जाने के बाद माफी मांग चुके हैं। कहा जा रहा था आमिर अपनी अगली फिल्म महाभारत की तैयारियों में जुट गए है लेकिन ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
दरअसल, आमिर खान अज्ञातवास पर हैं। न वो रणबीर-दीपिका के रिसेप्शन पर आए और न ही ईशा अंबानी की शादी पर ही दिखेंगे, लेकिन, आमिर खान छुट्टी पर नहीं हैं। वह ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने पर अपनी गलती मानते हैं और अपना विश्लेषण कर रहे हैं। आमिर इन दिनों पुर्तगाल में हैं। अपने साथ वो कुल 6 स्क्रिप्ट लेकर गए हैं और इनमें सबसे दिलचस्प है निर्माता नीरज पांडे की फिल्म- विक्रम वेद। 
विज्ञापन

3 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
विक्रम वेद साउथ की सुपर डुपर हिट फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। जबसे नीरज पांडे ने विक्रम वेधा के राइट्स खरीदे हैं, इसकी कास्टिंग को लेकर डिजिटल में और अखबारों में भी, सिर्फ तुक्केबाजी चलती रही है। कभी शाहरुख खान और आर माधवन की जोड़ी बनती है। कभी अजय देवगन और माधवन की। 

4 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नए सिरे से लिखी जा चुकी है। चेन्नई का कारोबार सिमटकर कानपुर आ चुका है। फिल्म के विलेन की यात्रा कानपुर से होकर लखनऊ होते हुए कोलकाता तक जानी है लेकिन सौ करोड़ का सवाल वही है कि मूल फिल्म में विजय सेतुपति ने जो किरदार निभाया, उसे हिंदी फिल्म में कौन निभाएगा। अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आमिर खान को ये किरदार बहुत पसंद आया है। निर्माता नीरज पांडे पूरी स्क्त्रिस्प्ट आमिर खान को सुना चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान की फिल्म में पैसा लगा रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात भी हो चुकी है। आमिर खान इस फिल्म के सह निर्माता भी होंगे और वेधा वाला रोल भी करने को तैयार हो गए हैं। फिल्म में विक्रम का रोल कौन करेगा, इसका फैसला भी अब आमिर खान के ही हाथों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
इस रोल के लिए निर्माताओं ने ऋतिक रोशन या रणवीर सिंह में से किसी एक को लेने की अपनी मंशा आमिर खान के सामने जाहिर कर दी है। आमिर की पसंद रणबीर कपूर हैं। आमिर लौटेंगे तो विक्रम के रोल में कौन सा हीरो आएगा, इसका भी खुलासा होगा। हिंदी में भी फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ही करेंगे जिन्होंने इसके तमिल संस्करण का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें