बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई है। 180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं, लेकिन यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। इस सबके बीच अब फिल्म के स्क्रीनराइटर अतुल कुलकर्णी का पोस्ट सामने आया है, जिसे फिल्म के फ्लॉप होने से जोड़कर देखा जा रहा है।