बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म देश में शुरुआत से ही लोगों का विरोध झेल रही है। रिलीज से पहले ही विवादों में रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। पहले दिन से ही देश में यह फिल्म काफी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। हालांकि, विदेश में इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि हाल ही में सामने आए फिल्म के विदेश में हुए कलेक्शन के आंकड़े कह रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म ने विदेश में अच्छा खास कारोबार कर लिया है।